क्रास वोटिंग पर राजद-भाजपा ने विधायको को निकाला

नई दिल्ली। 17 तारीख को राज्यसभा चुनाव हो गए। जिसको जो मिलना था वो मिल गया लेकिन पार्टीयों के लिए अभी भी बहुत कुछ बचा है इसलिए क्रास वोटिंग के लिए वो अपनी अपनी पार्टियों के विधायकों को बाहर निकालने में लगी हुई है। भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पार्टी के तीन विधायकों, बनवारी लाल( बिहार) , भीमसेन चौधरी (उड़ीसा) और रामचंद्र (झारखंड) को गुरुवार को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने की वजह से पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

तो वहीं सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के पक्ष में मतदान करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने दो विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजद विधायक राजेश कुमार सिंह और पप्पू यादव ने पार्टी की ओर से जारी व्हिप का उल्लंघन करते हुए जद (यू) प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था।

बिहार से राज्यसभा चुनावों में गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, भाजपा प्रवक्ता राजीव रूड़ी, जद (यू) के उपेंद्र कुशवाहा और आर. सी. पी. सिंह तथा राजद के रामकृपाल यादव विजयी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+