पंजाब में मिनी बस से टकराई ट्रेन, 3 की मौत
होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के टांडा कस्बे में शुक्रवार को एक रेलवे क्रासिंग पर एक रेलगाड़ी से एक मिनी बस के जा टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस रेलवे क्रासिंग की निगरानी के लिए कोई रखवाला मौजूद नहीं था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह नौ बजे चण्डीगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जब जम्मू-हिमगिरी एक्सप्रेस से एक मिनी बस टकरा गई। गौरतलब है कि पंजाब में पिछले एक वर्ष के दौरान रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसों में 12 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications