बिहार में मानसून की दस्तक
राज्य में पूर्णिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर और अररिया जिलों में सामान्य से तेज बारिश हुई।
पटना स्थित भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया, "राज्य में मानसून पहुंचने के बाद यहां की स्थिति में सुधार होने के संकेत मिले हैं।"
उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।
गौरतलब है कि बिहार में पिछले साल मानसून न पहुंचने से यहां के 38 में से 26 जिलों को सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications