कश्मीर में एक और मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक सोपोर जिले के मारवेल गांव में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिसकर्मियों ने एक मकान को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मकान के भीतर चार से छह आतंकवादी छिपे हैं।
इससे पहले, राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद गुरुवार शाम को बारामूला जिले के पोशांग क्रीरी गांव के एक मकान की घेराबंदी की और शुक्रवार सुबह तक चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications