एंडरसन से समझौते के आरोप अपमानजनक : कांग्रेस

वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के संदर्भ में यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन प्रमुख वारेन एंडरसन को देश से बाहर सुरक्षित भेजे जाने के बारे में पहले से ही समझौता होने से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें पार्टी के लिए 'अपमानजनक' करार दिया है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, "इस तरह के अपमानजनक आरोपों का कोई स्थान नहीं है क्योंकि इसका कोई आधार नहीं है। यह निहित स्वार्थो के लिए फैलाई गई राजनीतिक सनसनी और कोरी कल्पना मात्र है।"

यह पूछे जाने पर कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जानकारी के बगैर एंडरसन भारत से बाहर कैसे जा सकता था, इस पर उन्होंने कहा, "पुलिस का एक सिपाही या कोई पुलिस आयुक्त जो करता है उसमें प्रधानमंत्री शामिल नहीं होते। इससे उनका कोई ताल्लुक नहीं है। ये आरोप पूरी तरह से राजनीतिक है।"

उस दौरान नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में शीर्ष पद पर रहे राजनयिक गॉर्डन स्ट्रीब ने हाल ही में कहा था कि सुरक्षित वापसी का भरोसा मिलने के बाद ही एंडरसन भारत गया था। इस पर सिंघवी ने कहा, "मैं आप लोगों से एक साधारण सवाल पूछना चाहता हूं। ये श्रीमान बीते 25 वर्षो में पहली बार ऐसा क्यों कह रहे हैं?"

सिंघवी ने कहा, "राजनीतिक दल अब ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं? अगर इन बातों में जरा भी सच्चाई होती तो ऐसे आरोप पहले लगाए जा चुके होते। इस बात कोई साक्ष्य नहीं है। यह पूरी तरह से बकवास है।"

गौरतलब है कि सिंघवी सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जो 'इंडिया-याले पार्लियामेंटरी लीडरशिप प्रोग्राम' की वार्षिक बैठक में शिरकत करने पहुंचा है।

एक अन्य सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने यह मानने से इंकार किया कि भोपाल गैस त्रासदी मामले का असर परमाणु दायित्व विधेयक पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैं इन दोनों मामलों एक साथ जोड़कर देखने की कोई वजह नहीं समझता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+