कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 18 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार सुबह तक चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद गुरुवार शाम को बारामूला जिले के पोशांग क्रीरी गांव के एक मकान की घेराबंदी की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चुनौती दिए जाने पर उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के तक चली। आतंकवादी जिस मकान में छुपे थे, वह पूरी तरह तहस-नहस हो गया।"
उन्होंने बताया, "एक मृतक की शिनाख्त सज्जाद के रूप में की गई है, जो पाकिस्तान का निवासी है। मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से गोला-बारूद बरामद किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications