वास्को-हावड़ा एक्सप्रेस कर्नाटक में पटरी से उतरी
बेंगलुरू, 18 जून (आईएएनएस)। वास्को-दा-गामा से हावड़ा के बीच चलने वाली अमरावती एक्सप्रेस (8048) के 23 में से आठ डिब्बे शुक्रवार को पटरी से उतर गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
उत्तरी कर्नाटक में कोप्पल के नजदीक एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर रेलगाड़ी का इंजन एक रोड रोलर से टकरा गया जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।
दक्षिण-पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता एस.पी. शास्त्री ने हुबली से आईएएनएस को फोन पर बताया कि आठ डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें दो एयरकंडीशंड और तीन जेनरल डिब्बे शामिल हैं। दुर्घटना में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications