कार्टूनिस्ट आर.के.लक्ष्मण पर पुस्तक का लंदन में लोकार्पण
पांच खण्डों में विभक्त 295 पृष्ठों की इस पुस्तक का आमुख भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने लिखा है, जबकि पुस्तक के अंतिम आवरण पृष्ठ पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के संदेश प्रकाशित है।
पुस्तक का लोकार्पण करते हुए नलिन सूरी ने लेखक धर्मेन्द्र भंडारी को बधाई दी और कहा कि भंडारी ने एक विलक्षण प्रतिभा के धनी असाधारण व्यक्ति आर.के.लक्ष्मण पर संग्रहनीय किताब लिखी है।
पुस्तक को हिन्दुस्तान की पहचान माने जाने वाले अपने मित्र आर.के.लक्ष्मण की असाधारण प्रतिभा और व्यक्तित्व के प्रति सच्चा सम्मान बताते हुए पुस्तक के लेखक धमेन्द्र भंडारी ने कहा कि पुस्तक के प्रथम भाग को उनके जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित किया गया है, जबकि दूसरे भाग में लक्ष्मण द्वारा चित्रित बेजोड़ कला भगवान गणेश, विभिन्न पशुओं, मंदिरों और लैंडस्केप आदि को रेखांकित करने वाले उनके अद्भुत ब्रश की विधा को शामिल किया गया है। इसी प्रकार तीसरे भाग में विभिन्न क्षेत्रों की सुप्रसिद्ध हस्तियों के 'कैरी केचर' की विशेषताओं को सम्मिलित किया गया है।
इसके अलावा चौथे खण्ड में लेखक ने कार्टून के माध्यम से लोगों के होठों पर मुस्कान फैलाने वाले लक्ष्मण की उस कला विधा को शामिल किया हैं, जिसमें विभिन्न विषयों पर कार्टून्स के माध्यम से छोड़े गए उनके व्यग्ंय बाण समाज के लिए एक संदेश भी है। पुस्तक के अंतिम भाग में लेखक ने लक्ष्मण द्वारा विभिन्न राजनैतिक हस्तियों पर उकेरे गए उनके दिलचस्प कार्टून्स को शामिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications