नितिन गर्ग हत्याकांड में दूसरी गिरफ्तारी
मेलबर्न, 18 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में इस साल की शुरुआत में हुई भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या के मामले में एक और स्थानीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गुरुवार को भी एक गिरफ्तारी हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि इस 16 वर्षीय किशोर की गिरफ्तारी याराविले इलाके से की गई है। गुरुवार को इसी इलाके से 15 साल के एक किशोर की गिरफ्तारी की गई थी और उसे गर्ग की हत्या के आरोप में स्थानीय बाल अदालत में पेश भी किया गया था।
वेबसाइट 'द एज डॉट कॉम' के अनुसार दूसरे किशोर पर भी गर्ग की हत्या में शामिल होने की आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद ही उसे जमानत दे दी गई। परंतु तय तिथि को बाल अदालत में उसे उपस्थित होना पड़ेगा। उसके अदालत में हाजिर होने की तिथि अभी तय नहीं की गई है।
इसी साल दो जनवरी को मेलबर्न में 21 वर्षीय गर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय गर्ग 'याराविले हंग्री जैक' के एक विक्रय केंद्र जा रहा था जहां वह काम करता था।
जांच अधिकारी बर्नी एडवड़्र्स ने गर्ग की हत्या को नस्लवाद से जोड़कर देखे जाने से इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि अभी हम यह नहीं माना जा सकता कि हत्या की वजह नस्लवाद था। पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications