मणिपुर में 68 दिन बाद नाकेबंदी खत्म

ऑल नगालैंड स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर और युनाइटेड नगा काउंसिल ने शुक्रवार शाम से मणिपुर राष्ट्रीय राजमार्गो पर दो महीने से भी ज्यादा समय से लगाई गई आर्थिक नाकाबंदी को खत्म करने की घोषणा की है।

नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेता पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले थे और उसके बाद फेडरेशन ने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी।

मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा था, "हमें उम्मीद है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो खाद्यान्न, दवाइयों और ईंधन से लदे ट्रकों का पहला काफिला शनिवार शाम तक यहां पहुंच जाएगा।"

मणिपुर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 और 53 पर इन ट्रकों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सुरक्षा प्रदान करेंगे।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद नागा छात्रों के शीर्ष संगठन 'नागा स्टूडे्ंट्स फेडरेशन' (एनएसएफ) ने नाकेबंदी हटा ली थी, हालांकि कुछ छिटपुट गुट उसे बरकरार रखे हुए थे।

कई नागा संगठनों ने बीते 11 अप्रैल से अलगाववादी नेता टी. मुइवा को मणिपुर में स्थित उनके पैतृक गांव जाने देने की इजाजत न मिलने के विरोध में यह नाकेबंदी की है।

गौरतलब है कि मणिपुर की सरकार ने 75 वर्षीय मुइवा के आने पर यह कहते हुए पाबंदी लगाई थी कि इससे अशांति फैलने का खतरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+