मप्र में तापमान में गिरावट, मौसम सुहाना
भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुके मानसून का असर पूरे राज्य में नजर आने लगा है। बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है।
मैासम विभाग के अनुसार राज्य में प्रवेश कर चुका मानसून इंदौर तक पहुंच चुका है और उसके आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसी के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई गई है।
मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भेापाल का अधिकतम तापमान 34़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 35़ 7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 33़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications