रूसी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे
वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। दो अमेरिकी और एक अंतरिक्ष यात्री को लेकर रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज टीएमए-19 गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यान ने मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष स्टेशन से रूसी अंतरिक्ष यात्री फयोदोर यूरचिहिन और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डगलस व्हीलॉक और शानॉन वॉकर के साथ उड़ान भरी थी।
आईएसएस में तीन अंतरिक्ष यात्री, रूस के अलैक्सांद्र स्कवोर्तसोव और मिखाइल कोर्नियेंको तथा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी क्लॉडवेल डॉसन से पहले से मौजूद हैं।
चालक दल के सदस्य अपने मिशन के दौरान अंतरिक्ष में कई बार चहलकदमी करेंगे।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications