म्यांमार में भूस्खलन, 56 की मौत
यांगून, 18 जून (आईएएनएस)। म्यांमार के पश्चिमी क्षेत्र के मुआंगताव और बुथिडांग शहरों में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन में 56 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को खबर दी कि मूसलाधार बारिश के कारण 120 से ज्यादा मकान और इमारते नष्ट हो गईं तथा पुल क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 2,200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications