फर्जी अंक पत्रों पर बने 5 अध्यापक बर्खास्त
कुशीनगर जनपद में पिछले वर्ष विशिष्ट बीटीसी में चयनित व्यक्तियों को डायट का प्रशिक्षण दिलवा कर तैनाती कर दी गई थी। जिसमें विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में तैनाती पा चुके अधिकतर अध्यापकों का सत्यापन हो चुका था। परन्तु जब बेशिक शिक्षा विभाग ने इसकी गहनता से जांच कराई तो 13 अध्यापकों का अंक पत्र संदिग्ध मिला। इनको बेशिक शिक्षा कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया। जिसमें उनको अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।
जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी आर. पी. पाल के अनुसार इन लोगों के बारे में कराई गई जांच में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि फर्जी अंक पत्रों के सहारे ये लोग विशिष्ट बीटीसी में चयनित हो गए थे। जिसमें प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय सिसवागोईती नोनिया पट्टी में सहायक अध्यापिका निर्मला सिंह, प्राथमिक विद्यालय शाह पूर मुसहर टोली के सहायक अध्यापिका सूर्या त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय तरयासुजान न.1 में तैनात सहायक अध्यापक नितेश कुमार के अलावा प्रतिक्षारत सुमन लता की सेवा समाप्त कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications