फैसल शहजाद पर आरोप तय

american-flag201
न्यूयार्क। अमेरिका की एक अदालत ने न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर में विस्फोट का विफल प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी फैसल शहजाद को कुल 10 मामलों में आरोपी बनाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शहजाद को एक स्थानीय अदालत ने गरुवार को जनसंहारक हथियारों के इस्तेमाल का प्रयास करने सहित 10 मामलों में आरोपी बनाया। अगर इस मामले में शहजाद को दोषी करार दिया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

एटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने बताया, "आरोपों में कहा गया है कि अमेरिकी जमीन पर हमले के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने शहजाद की मदद की थी।"गत एक मई को शहजाद ने कथित तौर पर कार बम विस्फोट करने का प्रयास किया था। इसके दो दिन बाद ही उसे न्यूयार्क के जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका से भागने की कोशिश में था।

सीएनएन ने खबर दी है कि शहजाद न्यूयार्क शहर में रॉकफेलर सेंटर, ग्रैंड सेंटर टर्मिनल और वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर सहित कई प्रमुख स्थानों का निशाना बनाने की फिराक में था।शहजाद की गिरफ्तारी से पाकिस्तानी तालिबान को लेकर अमेरिका में चिंतएं बढ़ी हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को इस बात का डर है कि अमेरिका के भीतर ही तालिबानी आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे हैं।

अदालती दस्तावेजों से साफ है कि शहजाद ने एक राइफल, 'निशान पाथफांइडर' वाहन और विस्फोटक सामाग्री खरीदी थी ताकि वह टाइम्स स्क्वे यर को निशाना बना सके। न्याय विभाग का कहना है कि टाइम्स स्क्वे यर के निकट वाहन खड़ा करने के बाद शहजाद ने इसे विस्फोटक के जरिए उड़ाने की कोशिश की थी।

न्याय विभाग के अनुसार तीन मई को गिरफ्तार होने के बाद शहजाद ने स्वीकार किया था कि उसने हाल ही में पाकिस्तान में बम बनाने और वाहन विस्फोट के जरिए उड़ाने का प्रशिक्षण हासिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+