दिल्लीवसियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शुक्रवार को भी गर्मी की तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन भर तपिश रहेगी। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर जाने की संभावना है।"
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।
गौरतलब है कि गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है। बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन आद्रता के स्तर में कमी आएगी।
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications