दिल्ली में नक्सली गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
अब्दुल सालिम को दक्षिण दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाता है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुजरात के सूरत शहर में कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस के अनुसार सालिम 2004 तक पीपुल्स वार ग्रुप से संबद्ध था और इस संगठन के लिए लोगों की भर्ती करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications