कुशीनगर में होगा गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नोडल अधिकारी पर्यटन उप निदेशक पी.के. सिंह ने बताया कि विश्व के लिए शान्ति व अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध के नाम पर ही अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम रखे जाने सम्बन्धी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब इसका बोर्ड लगाया जाना बाकी है।
उन्होंने बताया कि यात्री विश्राम कक्ष तथा एक महिला व पुरूष प्रसाधन केन्द्र के लिए 30 लाख रुपये बजट प्रस्तावित किया गया है। धन अवमुक्त होते ही निमार्ण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसी कुशीनगर में हिरणावती नदी के किनारे हरी की पौड़ी का निर्माण कराये जाने की शासन की मंशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications