खदान में विस्फोट, 72 के मरने की आशंका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एंटीओक्यूवा प्रांत के गवर्नर अलफ्रेडो रामोस ने बताया कि गुरुवार को अमागा शहर के निकट सान फर्नान्डो खदान में यह विस्फोट हुआ। खदान में हुए विस्फोट के दौरान काम कर रहे 79 कामगारों में से केवल सात लोगों को ही जीवित बचाया जा सका है।
रामोस ने बताया कि अब तक 20 कामगारों के शव बरामद किए जा चुके हैं। विस्फोट के बाद से ही लापता बताये जा रहे 52 कामगारों के जीवित बचने की संभावना कम ही है।
मीडिया खबरों के मताबिक इस विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सामान्य तौर पर इस खदान में 600 कामगार काम करते हैं लेकिन यह विस्फोट उस समय हुआ जब वहां कम लोग थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications