शीला को राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता का भरोसा
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर भले ही लाख सवाल उठ रहे हों और इसके आरंभ होने में महज 107 दिन ही बचे हों लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इसकी अपार सफलता को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के मुख्यालय में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का शुभारंभ करते हुए शीला ने कहा कि इस खेल के आयोजन ने दिल्ली को विश्व स्तरीय खेल संसाधन उपलब्ध कराने का शानदार मौका दिया है।
उन्होंने कहा, "ये संसाधन दिल्ली शहर की विरासत का हिस्सा बन जाएंगे।"
मानसून नजदीक आने के चलते खेल की तैयारियां पूरी होने को लेकर राज्य सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications