प्रदेश बचाओ नारे के साथ मनेगा राहुल का जन्मदिन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि राहुल के जन्मदिवस के मौके पर हम सब एक हो जाओ..प्रदेश बचाओ..कांग्रेस लाओ के नारे के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में पदयात्राएं निकालने के साथ रक्तदान शिविर व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जोशी ने कहा कि पदयात्राओं के दौरान हम राहुल गांधी के मिशन-2012 को लोगों के बीच लेकर जाएंगे और अपील करेंगे कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में एक एकजुट होकर वे कांग्रेस का साथ दें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह जनता से आह्वान करेंगे कि वे ऐसी पार्टी को चुनकर सत्ता में लाएं जो वोट बैंककी राजनीति न करके विकास की राजनीति करती है।
इस दौरान वहां मौजूद केंद्रीय कोयला मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी देश में युवाओं के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में राहुल देश में बहुत बड़ी क्रांति लाएंगे, जिसका वर्णन स्वर्ण अक्षरों में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications