व्यापारी के घर से 52 लाख रुपये की लूट
यह घटना शुक्रवार की दोपहर को हुई जब व्यापारी शिव शंकर जिंदल दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में अपने कार्यालय में मौजूद थे। वह वहां एक दुकान और डिटरजेंट बनाने वाली कंपनी जिंदल इंटरप्राइजेज का संचालन करते हैं।
लुटेरे घर के पास छिपे हुए थे। नौकरानी सुनीता ने जब बाजार जाने के लिए घर का दरवाजा खोला तभी सभी लुटेरे घर में घुस गए। लुटेरों ने नौकरानी को घर के भीतर धकेल दिया। उन्होंने बंदूक की नोंक पर जिंदल की पत्नी अंजू जिंदल, बेटे सुगम, बेटी सोनल और चालक महमूद को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद लुटेरों ने 1.5 लाख रुपये नकदी और जेवरात लूट लिए। जेवरात हीरे, मोती और सोने के थे जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
इसके बाद लुटेरे जिंदल की एक कार से फरार हो गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications