जेडी (एस) का भाजपा से गुपचुप समझौते से इंकार

बेंगलुरू, 18 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्यूलर) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से किसी प्रकार के गुपचुप समझौते से इंकार किया है। प्रसिद्ध उद्योगपति विजय माल्या भाजपा की सहायता से गुरुवार को राज्यसभा का चुनाव जीतने में सफल रहे थे। उन्हें जेडी (एस) ने भी समर्थन दिया था।

जेडी (एस) की राज्य इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमने माल्या का समर्थन किया न कि भाजपा का।"

उन्होंने कांग्रेस के उन आरोपों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि जेडी (एस) और भाजपा के बीच गुपचुप समझौता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आर. वी. देशपांडे ने गुरुवार को कहा था कि माल्या को राज्यसभा पहुंचाने के लिए भाजपा और जेडी (एस) के बीच गुपचुप समझौता हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+