हिन्दू तीर्थस्थलों में प्रवेश शुल्क की आलोचना
भाजपा महासचिव विजय गोयल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अमरनाथ व माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अपने निजी वाहनों से जाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों पर जम्मू एवं कश्मीर की सरकार ने जजिया कर लगाया है। यह हिन्दू श्रद्धालुओं को प्रताड़ित करने के लिए उठाया गया कदम है।"
राज्य सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर मोटर वाहन कर कानून 1957 के तहत एक अधिसूचना जारी कर सात दिनों के लिए निजी वाहनों पर 2,000 रुपये का प्रवेश शुल्क लगाया है।
उन्होंने कहा, "प्रदेश की सरकार हिन्दू धर्मावलम्बियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की बजाय राज्य सरकार उनकी राह में रोड़े अटका रही है।"
गोयल ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से जम्मू एवं कश्मीर की सरकार को ऐसी शर्मनाक राजनीति करने से रोकने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications