विप्रो के निदेशक मंडल में शामिल होंगे श्याम सरन
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने एक बयान जारी कर कहा, "अंतर्राष्ट्रीय नीतियों की जानकारी रखने वाले सरन के पास सरकारी कामकाज और टिकाऊ विकास के मामले में व्यापक अनुभव है। हमें आशा है कि कंपनी उनके अनुभव, जानकारी और बुद्धि कौशल से लाभान्वित होगी।"
विप्रो के 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में आठ स्वतंत्र निदेशक हैं।
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1970 बैच के अधिकारी सरन ने विभिन्न सरकारी पदों पर काम किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों को भी अपनी सेवा दी है।
सरन जलवायु परिवर्तन और नवीनीकरणीय ऊर्जा मामलों के एक हस्ती हैं, जो आज की तारीख में आर्थिक विकास की कुंजी है।
इस बारे में सरन ने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नेतृत्व प्रदान करने वाली विप्रो को लेकर मेरे दिल में सम्मान है। यह एक पेशेवर ढंग से संचालित कंपनी है। यहां खोज की संस्कृति है और यह टिकाऊ विकास और पारिस्थितिकी के प्रति प्रतिबद्ध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications