जद (यू) विधायकों के क्रास वोटिंग से गठबंधन में खटास
जद (यू) विधायक राजा पीटर और सुधा चौधरी ने भाजपा के अजय मारू को अपना मत देने की जगह सिंह को अपना मत दिया था। मारू को सिर्फ 17 ही मत मिल थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सुधा चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भाजपा घमंडी हो गई है। राज्यसभा चुनाव के बारे में भाजपा ने हमसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया। इसलिए हमने झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।"
भाजपा ने जद (यू) के इस रुख को गंभीरता से लिया है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखा है और उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया है।
ज्ञात हो कि पटना में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित विज्ञापनों को लेकर दोनों दलों के बीच तलवारें खिंच गई थी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications