यासिन मलिक ने समर्थकों संग दी गिरफ्तारी
जेकेएलएफ कार्यकर्ताओं ने शहर के मैसुमा क्षेत्र में स्थित अपने कार्यालय से मलिक के नेतृत्व में रैली निकाली। कार्यकर्ता जम्मू एवं कश्मीर की स्वतंत्रता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
कार्यकर्ता कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाल चौक पहुचें। बाद में मलिक के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications