रेलवे भर्ती घोटाले में आरआरबी अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि आरआरबी के अध्यक्ष बी. शर्मा के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से 60 लाख रुपये जब्त किए गए हैं जबकि रायपुर में पदस्थापित पूर्व अतिरिक्त डिवीजनल रेलवे प्रबंधक ए. के. जगन्नाथन के पास से 12 लाख रुपये जब्त हुए हैं।
रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर्स और लोको पायलट्स के पदों पर नियुक्तियों में घोटाले के संबंध में इसी प्रकार की छापेमारी बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में भी की गई।
इस मामले में शर्मा के बेटे विवेक बी. शर्मा और जगन्नाथन को गिरफ्तार भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications