मई से पोलियो का कोई नया मामला नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि देश में इस बीमारी से ग्रस्त मरीज का पिछला मामला 29 अप्रैल को दर्ज किया गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पिछले 29 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया गया था। वहां अधिकारियों को निरीक्षण और बीमारी की रोकथाम के लिए भेजा गया है।
पश्चिम बंगाल में गर्मियों की छुट्टियों में 13 जून से बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। इसके बाद एक अन्य अभियान 11 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
देश के तीन राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश पोलियो से सर्वाधिक संक्रमित हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार से पिछले छह महीने से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश में पिछला मामला मुरादाबाद में 13 नवंबर 2009 को जबकि बिहार में 29 अक्टूबर 2009 को सामने आया था।
भारत, पाकिस्तान, नाइजेरिया और अफगानिस्तान में पोलियो बीमारी अब भी मौजूद है और इसमें पाकिस्तान में इसके सर्वाधिक मामले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications