अस्पताल से नवजात को उठा ले गया कुत्ता
मिली जानकारी के अनुसार रमाबाई नाम की महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। मां का स्वास्थ्य ठीक न होने पर बच्चे को प्रसूति वार्ड में ही रखा गया। यहां शुक्रवार की सुबह एक कुत्ता घुस आया और वह नवजात शिशु को अपने मुंह में दबाकर ले भागा। नवजात शिशु को मुंह में दबाकर ले जाते वक्त जब एक व्यक्ति ने कुत्ते को देखा तो उसने पीछा किया। कुत्ता शिशु को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।
बताया गया है कि शिशु के सिर में चोट के निशान है और उसका गहन चिकित्सा कक्ष मे इलाज चल रहा है। प्रसूति वार्ड में कुत्ता कैसे पहुंचा इस मसले पर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ने एस. एन. तनेजा ने शुक्रवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान स्वीकारा कि शिशु अस्पताल के बाहर से मिला है और कुत्ते के द्वारा शिशु को उठाकर ले जाने की शिकायत मिली है। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच का निर्णय लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications