मानव जितना ही प्राचीन है मलेरिया
इंपीरियल कॉलेज लंदन (आईसीएल)के नेतृत्व वाली शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि यह घातक उष्ण कटीबंधीय बीमारी शारीरिक संरचना की दृष्टि से आधुनिक मानव के विकास के साथ-साथ ही विकसित हुई है और करीब 60-80 हजार साल पहले अफ्रीका से निकलते समय हमारे पूर्वजों के साथ ही आई है।
अध्ययन के नतीजे और तकनीक इस बीमारी पर काबू पाने की रणनीति तैयार करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
हर साल करीब 23 करोड़ लोगों को मलेरिया अपना शिकार बनाता है और इसकी वजह से 10 से 30 लाख लोगों की मौत होती है। इसके अलावा 1.4 अरब लोगों को इसके संक्रमण का खतरा है।
इस अध्ययन का नेतृत्व आईसीएल में चिकित्सा अनुसंधान परिषद केंद्र के फ्रेंकोसिस बेलॉक्स ने किया। उनका कहना है, "हाल के अध्ययन में पाया गया कि यह बीमारी करीब 10 हजार साल पहले कृषि के विकास के साथ-साथ ही अस्तित्व में आई है।"
उन्होंने कहा, "हमारे अनुसंधान में दिखाया गया है मलेशिया का मच्छर इंसानों के साथ ही पनपा और फैला है और कम से कम उतना ही पुराना है जितना 60-80 हजार साल पहले अफ्रीका से मानव का दुनिया के अन्य हिस्सों में स्थानांतरण।"
इस टीम ने मच्छरों के डीएनए पर विविध परीक्षणों के जरिए उसकी उम्र जानने की कोशिश की।
यह अध्ययन 'करंट बॉयोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications