निर्यात में 35 फीसदी की वृद्धि
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते माह के दौरान आयात में 30.8 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 27.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में निर्यात 35.7 फीसदी बढ़कर 33 अरब डॉलर हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि में निर्यात कम रहने के कारण समीक्षाधीन अवधि में इसमें ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार ने चालू वित्त वर्ष में निर्यात में 15 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
वैश्विक मंदी के कारण वर्ष 2009-10 में निर्यात में 4.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।
अप्रैल में निर्यात 36 फीसदी बढ़कर 16.9 अरब डॉलर हो गया था। इस अवधि में आयात में हालांकि भारी बढ़ोतरी हुई थी और यह 43 फीसदी बढ़कर 27.3 अरब डॉलर हो गया। इस तरह अप्रैल में व्यापार घाटा 10.4 अरब डॉलर का रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications