बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 46 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.33 अंकों की बढ़त के साथ 17628.02 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5274.95 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,721.99 के उच्च और 17525.29 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5302.30 के उच्च और 5245.50 के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल हीरो होंडा (1.81 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.72 फीसदी), भेल (1.39 फीसदी), एल एंड टी (1.29 फीसदी) और एसबीआई (1.17 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई।
रिलायंस कम्युनिकेशंस (3.58 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (3.01 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.34 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.01 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.96) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 35.57 अंक यानी 0.51 फीसदी और स्मॉलकैप 44.60 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमश: 6,975.63 और 8890.87 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से पांच में तेजी जबकि आठ में गिरावट का रुख देखा गया। पूंजीगत वस्तु (सीजी) सेक्टर में 0.62 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि धातु (1.18 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.10 फीसदी) सेक्टर में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1057 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1791 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications