सेंसेक्स में 46 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.87 अंक गिरकर 17,570.82 और निफ्टी 12.25 अंक गिरकर 5262.60 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.33 अंकों की बढ़त के साथ 17628.02 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5274.95 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 35.57 अंक यानी 0.51 फीसदी और स्मॉलकैप 44.60 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ क्रमश: 6,975.63 और 8890.87 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications