मलेशिया में भारतीय मूल के सैन्य अधिकारी का उत्पीड़न
इस अधिकारी पर लड़ाकू विमानों के दो इंजन चुराने का आरोप है।
भारतीय मूल के व्यक्ति एन. नागराज (71) ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके बेटे एन. थरमेंद्रन को जेल में तीन सप्ताह तक यातना दी गई ताकि वह उस अपराध को स्वीकार कर ले जिसे उसने किया ही नहीं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' में शुक्रवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नागराज ने कहा कि उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोग रॉयल मलेशियन एयर फोर्स (आरएमएएफ) के वरिष्ठ अधिकारी थे और इन लोगों का नाम भी इंजन चोरी के मामले की जांच में आया था।
विमानों के इंजन चोरी का मामला 2007 का है लेकिन बीते साल इस बारे में खुलासा हुआ। एक समिति की जांच में पता चला कि 93,000 डॉलर के मूल्य के दो इंजनों की चोरी की गई थी।
नागराज ने कहा, "यह कैसे संभव है कि सिर्फ एक शख्स दो इंजन चुरा लेगा। इसमें कई लोग शामिल थे लेकिन सिर्फ मेरे बेटे पर इल्जाम लगाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उससे देर रात तक पूछताछ की जाती थी और उसे सोने नहीं दिया जाता था। उसे दो जून से 17 जून तक शारीरिक और मानसिक रूप से यातनाएं दी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications