जापान पहुंचे दलाई लामा
दलाई लामा शनिवार को नागानों स्थित झेंकोजी मंदिर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वह रविवार को यहां व्याख्यान भी देंगे। उन्हें मंदिर के भिक्षुओं ने आमंत्रित किया है।
उनकी योजना कानाजावा और याकोहामा का दौरा करने भी योजना हैं। वह इन दोनों जगहों पर भी व्याख्यान देंगे। उनका यह 14वां जापान दौरा है। वह 28 जून तक जापान में रहेंगे।
गौरतलब है कि नोबल पुरस्कार विजेता दलाई लामा चीन द्वारा तिब्बत से निर्वासित किए जाने के बाद 1959 से भारत में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications