इराक में आतंकवादी हमला, 8 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अज्ञात बंदूकधारी ने शुक्रवार तड़के अबु घरीब के निकट एक घर में घुसकर चार लोगों की हत्या कर दी। हमलावर ने दो बच्चों और उनके माता-पिता की हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार इसी इलाके में एक अन्य घटना में एक घर पर दो रॉकेटों से हमला किया गया जिसमें चार लोग मारे हो गए और सात अन्य घायल हो गए।
इसी इलाके में सड़क पर रखे गए एक बम को विस्फोटक विशेषज्ञों ने नष्ट किया। वर्ष 2009 में दियाला काउंसिल गठित होने के बाद ही अल-मजमाई में पांचवी बार हमला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications