पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण (लीड-1)
बालासोर से करीब 15 किलोमीटर दूर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मिसाइल को छोड़ा गया। एक अधिकारी ने कहा, "परीक्षण सफल रहा।"
जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को पहले ही थल सेना में शामिल किया जा चुका है। सेना द्वारा इसे शुक्रवार सुबह 6.50 बजे मोबाइल लांचर से छोड़ा गया।
मध्यम दूरी तक वार करने वाली यह मिसाइल अधिकतम 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह 500 किलोग्राम तक भार ले जाने में सक्षम है।
परीक्षण के दौरान सेना के अधिकारी और रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक वहां मौजूद थे।
इससे पहले 27 मार्च को इसका सफल परीक्षण किया गया।
डीआरडीओ ने एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत पृथ्वी-2 का विकास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications