आईटीसी 1 पर 1 बोनस शेयर जारी करेगी
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि बोनस शेयर प्रति एक रुपये के होंगे। कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में 1:1 के अनुपात में शेयर जारी करने का फैसला लिया गया।
निदेशक मंडल ने कंपनी की शेयर पूंजी 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी।
कंपनी की वार्षिक आम बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। आम बैठक 23 जुलाई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications