बलात्कार के आरोपी पिता ने हवालात में फांसी लगाई
जिले के कंकड़खेड़ा थाने में बंद सूरज कुमार (40) ने शुक्रवार तड़के हवालात में रोशनदान की खिड़की से अपनी कमीज बांध फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।
जिले के पुलिस अधीक्षक (देहात) अंनत देव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह सूरज हवालात में खिड़की से लटका हुआ मृत अवस्था में पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देव ने कहा कि बेटी द्वारा उसके खिलाफ जबरन यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक बेटी ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था कि उसका पिता (सूरज) शराब के नशे में पिछले छह माह से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। परेशान बेटी ने अपनी मां ने साथ पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अखिल कुमार से मिलकर पिता की हरकत की शिकायत की थी। कुमार के आदेश पर गुरुवार को कंकड़खेड़ा पुलिस ने सूरज के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications