श्रीलंकाई शरणार्थियों को अतिरिक्त सहायता देगा अमेरिका
अमेरिकी दूतावास और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार यह राशि 9,000 परिवारों के बीच शिविर मुहैया कराने के लिए वितरित की जाएगी।
बयान में कहा गया है, "वापसी करने वाले प्रत्येक शरणार्थी को शिविर मुहैया कराने के लिए 25,000 रुपये का नकद अनुदान दिया जाएगा।"
अमेरिकी सहायता के साथ मिलकर यूएनएचसीआर इस कार्यक्रम के तहत अक्टूबर 2009 से ही 50,400 परिवारों को शिविर के लिए अनुदान मुहैया करा चुका है। लेकिन धन की वजह से इस कार्यक्रम को रोकने की धमकी दी गई थी।
अमेरिका लगभग 22.5 लाख डॉलर की अतिरिक्त अनुदान देने के बाद वर्ष 2009 से ही अब तक 3.3 करोड़ डॉलर की सहायता मुहैया करा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications