क्रास वोटिंग करने पर राजद के 2 विधायक निष्कासित
राजद विधायक राजेश कुमार सिंह और पप्पू यादव ने पार्टी की ओर से जारी व्हिप का उल्लंघन करते हुए जद (यू) प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था।
राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी ने संवाददाताओं से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "राज्यसभा चुनावों में जद (यू) के समर्थन में क्रास वोटिंग करने के लिए पार्टी ने अपने दो विधायकों को निष्कासित कर दिया है।"
राजद के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पांच और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के एक विधायकों ने अपने-अपने दलों की ओर से जार व्हिप का उल्लंघन करते हुए क्रास वोटिंग की थी।
भाजपा और बसपा ने भी अपने-अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी है।
बिहार से राज्यसभा चुनावों में गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, भाजपा प्रवक्ता राजीव रूड़ी, जद (यू) के उपेंद्र कुशवाहा और आर. सी. पी. सिंह तथा राजद के रामकृपाल यादव विजयी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications