कुत्तों से परेशान हैं अमेरिकी पुरुष
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी पोस्टल सर्विस (यूएसपीएस) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक लास एंजेलिस और ऑरेंज काउंटी क्षेत्रों में काफी लोगों ने कुत्तों द्वारा काटने की शिकायत की है।
नेशननल एसोसिएशन ऑफ लेटर्स करियर्स के प्रवक्ता ड्रयू वोन बर्जेन ने कहा, "वास्तव में यह काफी दुखद है। हर पत्र में कुत्तों से डरने की बात कही गई है।"
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश पत्रों में से एक ऐसा पत्र भी ढूंढना काफी मुश्किल हो रहा है जिसमें कुत्तों के काटने की शिकायत न हो।
कुत्तों के काटने का असर सिर्फ अमेरिकी पुरुषों पर ही नहीं पड़ रहा है। अमेरिकन वेटरीनेरी मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार अमेरिका में कुत्तों को काटने के 47 लाख मामले हर वर्ष सामने आते हैं जिनमें 60 फीसदी बच्चे शामिल होते हैं।
अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र प्रत्येक वर्ष कुत्तों के काटने से 19 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो जाती है और तीन लाख लोग कुत्तों के काटने से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications