वियतनाम में घातक इंजेक्शन से दी जाएगी कैदियों को मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि गोलियों से भूने जाने से सजायाफ्ता अपराधी का शव क्षत-विक्षत हो जाया करता था। इसी वजह से नया कानून पारित किया गया है।
वियतनाम की नेशनल असेम्बली के उपाध्यक्ष न्गूएन सि डुंग ने कहा, "घातक इंजेक्शनों से सजायाफ्ता मुजरिमों पर मानसिक दबाव कम किया जा सकेगा। इससे मुजरिम के परिजनों को उसका शव भी सही सलामत अवस्था में मिल सकेगा।"
सजा देने की इस नई प्रक्रिया को 11 जुलाई, 2011 से क्रियान्वित किया जाएगा। इसे क्रियान्वित करने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डुंग ने बताया कि सजा के क्रियान्वयन के बाद शवों को परिजनों को तभी सौंपा जाएगा जब उससे राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा न हो।
मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वर्ष 2009 में कम से कम 70, 2008 में 68 और इस वर्ष अब तक 50 लोगों को सजा-ए-मौत दी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications