ईरान को लेकर सरकार पर अमेरिकी दबाव: माकपा
माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी की संपादकीय में कहा गया है, "भारत ने औपचारिक तौर पर कहा है कि प्रतिबंध लगाना समस्याओं के समाधान का रास्ता नहीं है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में जब भी ईरान को निशाना बनाया गया, भारत अमेरिका की लाइन पर चला।"
पार्टी ने कहा है कि केंद्र की कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सपं्रग) ईरान के साथ संबंधों के मामले में अमेरिका के दबाव में है।
इसमें कहा गया है, "अमेरिका के दबाव में ईरान गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत सरकार पीछे हट गई।"
"अभी भी सरकार को यह समझना चाहिए कि भारत का सच्चा हित ईरान के साथ संबंधों को मजबूत करने में है। दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ करना चाहिए खासकर ऊर्जा के क्षेत्र में।"
मुखपत्र में कहा गया है, "भारत को इसके लिए ऐसे रास्ते निकालने होंगे जिसमें प्रतिबंध बाधा न हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications