कश्मीर में पाकिस्तानी सहित 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर।
जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार सुबह तक चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादी मारे गए। इसके चंद घंटे बाद ही सोपोर के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।बारामूला में गुरुवार देर रात को शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार तड़के खत्म हुई। इसमें एक पाकिस्तानी सहित हरकत-उल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। id="toptextpromo">पुलिस
सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद गुरुवार शाम को बारामूला जिले के पोशांग क्रीरी गांव के एक मकान की घेराबंदी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चुनौती दिए जाने पर उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के तक चली। आतंकवादी जिस मकान में छुपे थे, वह पूरी तरह तहस-नहस हो गया।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया, "एक मृतक की शिनाख्त सज्जाद के रूप में की गई है, जो पाकिस्तान का निवासी है। दूसरे का नाम जांबाज था, जो स्थानीय कश्मीरी है। मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है।"इसके चंद घंटे बाद ही सोपोर जिले के मार्वल गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवाादियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गई।पुलिस के मुताबिक सोपोर जिले के मारवेल गांव में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिसकर्मियों की एकमकान में छुपे आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि उस मकान में चार से छह आतंकवादी छिपे हुए हैं।











Click it and Unblock the Notifications