दबंगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजगढ़ थाने के पतलौनी गांव में 16 जून को सुदामा अहिरवार की वैवाहिक रस्म अदायगी चल रही थी और इसी क्रम में उसे घोड़ी पर गांव में घुमाया जा रहा था। सुदामा जब घोड़ी से एक दबंग परिवार के घर के सामने से निकला तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तथा उसके परिजनों से मारपीट की और उसे घोड़ी से उतार भी दिया।
इस घटना की पीड़ितों ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारने के मामले में दो आरोपियों बिलाऊ और टिंकू लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बहरहाल, पुलिस ने 17 जून को सुरक्षा के बीच सुदामा की शादी करा दी है। वहीं गांव में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। श्रीवास्तव ने बताया है कि गांव वालों में आपसी सामंजस्य रहे इसके लिए पंचायत बुलाई गई और आरोपी पक्ष को समझाया-बुझाया भी गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications