दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना, 2 मरे
सियोल, 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पश्चिम तटीय इलाके में शुक्रवार को वायुसेना का एक युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों विमान चालकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना का एफ-5एफ विमान तटीय इलाके गंगनेउंग में प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अधिकारियों ने बताया, "बचाव दल ने दोनों पायलटों के शव मिल गए हैं और विमान का मलबा ढूंढने के प्रयास जारी है" दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications