मध्य प्रदेश में बकरी चराने गए 2 बच्चों की हत्या
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बकरी चराने गए दो बच्चों की हत्या कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि ये हत्याएं बकरी चोरों ने की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस थाने के ढकरोरा गांव के दो बच्चे 12 साल के लल्ली और सदानंद गुरुवार को जंगल में बकरियां चराने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। बाद में जंगल से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।
कोलारस के थाना प्रभारी ने बताया, "दोनों बच्चों पर डंडे से हमला कर उनकी हत्या की गई है। संभवत: यह हत्याएं बकरी चोरों ने की हैं। बकरी चोरों का बच्चों ने विरोध किया होगा और इसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकाना पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications