अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या

मुजफ्फरनगर। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले लद्दावाला में मंगलवार रात एक दुकानदार का शव उसी के गोदाम में पड़ा मिला। उसकी नृशंस हत्या से लोगों में काफी आक्रोश था। मृत शहजाद की परचून की दुकान थी और दुकान के पीछे उसका गोदाम था। शहजाद का शव गोदाम में बरामद हुआ। वहां नौकर रिजवान और शहजाद का भांजा भी काम करते थे।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

पुलिस को घटना की आरंभिक जांच में ऐसे सुबूत मिले हैं जिससे जाहिर होता है कि दुकानदार की हत्या उसकी पत्नी ने ही की। मृतक के भाई इस्लाम ने बताया कि मृतक की पत्नी और नौकर रिजवान के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस के मुताबिक शहजाद को पत्नी के नाजायज संबंधों की भनक थी। वह भी नौकर को मौत की नींद सुलाना चाह रहा था। लेकिन इससे पहले ही रईसा ने नौकर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

मृतक के भांजे ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखा था और उनके बीच हुई बातचीत भी सुन ली थी, जिसमें दोनों शाहनवाज को खत्म करने की साजिश रच रहे थे। उसी रात शहजाद का कत्ल हो गया। शहजाद की पत्नी रईसा ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई और उसकी पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर रईसा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+